RAIPUR CRIME : रायपुर में लूट और नशे के मामलों में फरार आरोपी विशाल खेलवार उर्फ चीकू गांजा के साथ गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

Sanjay Sahu
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूट और स्नैचिंग के कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी विशाल खेलवार उर्फ चीकू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कैनाल रोड दुर्गा पंडाल के पास एक खंडहर से 10 किलो गांजे के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।

RAIPUR CRIME : विशाल खेलवार के खिलाफ रायपुर के पंडरी, खम्हारडीह और सिविल लाइन थाना में पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, बलवा, हमला और नारकोटिक एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

RAIPUR CRIME : पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम विशाल खेलवार उर्फ चीकू, निवासी रायपुर बताया।

RAIPUR CRIME : उसके बैग की तलाशी में 10 किलो गांजा मिला जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 247/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

RAIPUR CRIME : विशाल खेलवार पूर्व में देवेंद्र नगर और विधानसभा थाना से मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामलों में भी जेल जा चुका है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित मालेकर, निरीक्षक परेश पांडे और साइबर यूनिट की पूरी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी की अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *