HomeChhattisgarhChhattisgarh Legislative Assembly : नए भवन में बिल्ली की आवाज से विजन...

Chhattisgarh Legislative Assembly : नए भवन में बिल्ली की आवाज से विजन 2047 की चर्चा रुकी, मंत्री-विधायक भौचक्के

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Chhattisgarh Legislative Assembly : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन में एक दिलचस्प और अप्रत्याशित घटना देखने को मिली। जब सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ‘विजन 2047’ पर अपना वक्तव्य दे रहे थे, तभी एक बिल्ली सदन में घुस आई और अपनी आवाज़ से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Chhattisgarh Legislative Assembly :

बिल्ली अचानक सत्ता पक्ष की दीर्घा के ऊपर से जोर से चिल्लाने लगी। पहले तो भाजपा विधायकों ने इस आवाज को किसी मोबाइल फोन का रिंगटोन समझा और भौंचक होकर एक-दूसरे को देखने लगे। जब बिल्ली की आवाज़ फिर से गूंजी, तो सदन में मौजूद स्पीकर, सभी मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अफसरों ने अपनी गर्दन ऊपर छत की ओर करके देखना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे वित्त मंत्री का वक्तव्य आगे बढ़ता, बिल्ली की आवाज भी तेज होती गई, जिससे सदन का माहौल हल्का हो गया।

Chhattisgarh Legislative Assembly :

बिल्ली की इस हरकत को देखकर सदन में हंसी-मजाक का माहौल बन गया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तुरंत वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ओर देखकर हँसते हुए चुटकी ली। माना जा रहा है कि बिल्ली राह भटककर नए और विशाल विधानसभा भवन के भीतर आ गई थी। इस अप्रत्याशित मेहमान के कारण सदन में चल रही गंभीर चर्चा थोड़ी देर के लिए रुक गई।

Chhattisgarh Legislative Assembly :

उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन में यह पहला सत्र है, जिसकी शुरुआत आज रविवार से हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने बहिष्कार किया। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस को ‘डूबती हुई नाव’ बताते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और भाजपा पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सदन में ‘विजन 2047’ प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक ठोस रोडमैप है, जिसे करीब एक लाख लोगों की सलाह को शामिल करके तैयार किया गया है।

चौधरी ने देश की अर्थव्यवस्था और युवा आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि विजन 2047 के तहत भारत की अर्थव्यवस्था 2047 तक 64 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को विकास के बड़े अवसर मिलेंगे।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here