Friday, June 12, 2026
42.3 C
Raipur

Lashkar Commander Abdul Rauf : ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिलमिलाया लश्कर आतंकी रऊफ, बोला- “गजवा-ए-हिंद होगा, दिल्ली बनेगी दुल्हन”

नई दिल्ली : पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलेआम भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए दिल्ली, गजवा-ए-हिंद और शरिया शासन की बात करता नजर आ रहा है। यह वीडियो भले ही नवंबर महीने का बताया जा रहा हो, लेकिन हाल ही में इसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर चिंता गहरा गई है।

‘गजवा-ए-हिंद होकर रहेगा’, दिल्ली को लेकर भड़काऊ बयान
वीडियो में रऊफ यह दावा करता दिख रहा है कि “गजवा-ए-हिंद होकर रहेगा” और एक दिन दिल्ली को “दुल्हन” बनाया जाएगा। उसने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे तौर पर निशाने पर लेते हुए धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। रऊफ का कहना है कि एक दिन भारत की मौजूदा व्यवस्था बदली जाएगी और शरिया कानून लागू किया जाएगा।

भारतीय सैन्य ताकत पर भी उठाए सवाल
अपने बयान में रऊफ ने भारत की सैन्य क्षमताओं को कमतर बताते हुए कहा कि राफेल लड़ाकू विमान, एस-400 मिसाइल सिस्टम और ड्रोन कुछ नहीं कर सकते। उसने यह भी दावा किया कि एक बार “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भारत अगले कई दशकों तक पाकिस्तान पर हमला करने की हिम्मत नहीं करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के बयान केवल आतंकी प्रोपेगेंडा और कट्टरपंथी समर्थकों को उकसाने की कोशिश हैं।

Read More : IAS Santosh Verma के खिलाफ ब्राह्मण समाज सड़कों पर, CM निवास तक मार्च, FIR और बर्खास्तगी की मांग

कश्मीर को लेकर भी उकसावे की कोशिश
वीडियो में रऊफ ने जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कश्मीर की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उसने चेतावनी दी कि जो लोग यह मान रहे हैं कि आतंकवाद कमजोर पड़ा है, वे भ्रम में हैं। उसने लश्कर सरगना हाफिज सईद के साले अब्दुल रहमान मक्की का हवाला देते हुए दिल्ली पर कब्जे के मंसूबे दोहराए।

हाफिज सईद का करीबी और अमेरिकी प्रतिबंधों में शामिल
हाफिज अब्दुल रऊफ वर्ष 1999 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है और तथाकथित राहत संगठन फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन का प्रमुख भी रह चुका है। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। रऊफ पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध भी लगाया जा चुका है, बावजूद इसके वह पाकिस्तान में खुलेआम सक्रिय दिखाई देता रहा है।

जनाजों में मौजूदगी पर पाकिस्तान की सफाई
गौरतलब है कि भारत द्वारा 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद, रऊफ आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ नजर आया था। इस पर पाकिस्तानी सेना ने उसे “आम नागरिक और मौलवी” बताकर बचाव करने की कोशिश की थी, जिससे पाकिस्तान की भूमिका पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए।

भारत की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
वीडियो के वायरल होने के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी मनोवैज्ञानिक युद्ध के रूप में देख रही हैं। जानकारों का मानना है कि ऐसे बयान भारत की आंतरिक सुरक्षा को चुनौती देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की असलियत उजागर करते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dantewada Aarti Sponge Company: 'कागजी खनन' का महाघोटाला? मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा...

Dantewada Aarti Sponge Company: 'कागजी खनन' का महाघोटाला? मनीष कुंजाम ने खोला मोर्चा...

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raigarh City Bus Service: करोड़ों की सिटी बसें बनीं कबाड़, 20 में से सिर्फ 4 बसें ही सड़कों पर"

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Raipur Jaya Automobile fire: ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटीं

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

Congress Protest: खाद-बीज की कमी पर रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल...

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

CG Forest Fake Certificate:फर्जी दिव्यांग बनकर सरकारी नौकरी!, 5 साल की जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Latest YouTube Shorts

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

छोटी सी टक्कर ने लिया बड़ा रूप, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

370 वाली बिरयानी के बाद अब नया विवाद! मेडिकल छात्रा के बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: हत्या के प्रयास का दो साल से फरार आरोपी सन्नी सरदार गिरफ्तार

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। सिटी कोतवाली पुलिस...

Mission Samvedna: ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता को राहत, अभियान संवेदना के तहत आरोपी पर कार्रवाई

Mission Samvedna: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले...

Related Articles

Popular Categories