Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Dantewada Crime :शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, सहायक आयुक्त...

Dantewada Crime :शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, सहायक आयुक्त के खिलाफ आदिवासी महिला ने दर्ज कराई FIR

0
171
Dantewada Crime
Dantewada Crime

Dantewada Crime :दंतेवाड़ा। आदिवासी विकास विभाग बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि 2018 से शादी का वादा कर लगातार उसका यौन शोषण किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि तीन बार गर्भवती होने पर दवाइयां खिलाकर जबरन गर्भपात करवाया गया। शिकायत पर गीदम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक दैहिक शोषण की धारा नहीं जोड़ी गई है।

Dantewada Crime :महिला का कहना है कि जब उसने शादी की बात की, तो सहायक आयुक्त ने उससे दूरी बना ली और उसका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। आरोप है कि 16 मई से वह लगातार थाने का चक्कर काट रही थी, लेकिन पुलिस ने 26 मई को मामला दर्ज किया और उसमें भी सीमित धाराएं लगाईं।

Dantewada Crime :महिला ने मीडिया को कुछ डिजिटल साक्ष्य और एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग दी है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा उसे बेरहमी से पीटने की आवाजें सुनी जा सकती हैं। महिला का दावा है कि वह व्यक्ति आनंद सिंह ही है।

Dantewada Crime :उधर, सहायक आयुक्त आनंद सिंह ने भी गीदम थाना में छह पन्नों का आवेदन देकर महिला पर ब्लैकमेलिंग और एक करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह स्वीकार किया है कि महिला से उनके संबंध रहे हैं, लेकिन आरोपों को साजिश बताया है।

Dantewada Crime :महिला का यह भी कहना है कि शिकायत के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही हैं और सहायक आयुक्त के पक्ष में विभागीय लोग दबाव बना रहे हैं।दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

READ MORE: CG NEWS :10 हजार स्कूल होंगे मर्ज, 43 हजार पद खत्म: युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का हल्ला बोल, मंत्रालय का घेराव

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here