Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : लापरवाही पड़ी भारी: महिला की शिकायत पर कार्रवाई न...

Indore News : लापरवाही पड़ी भारी: महिला की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर टीआई लाइन अटैच, एएसआई पर जांच

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर: इंदौर की द्वारकापुरी थाने में महिला की शिकायत पर लापरवाही बरतना एक टीआई और ड्यूटी अफसर को भारी पड़ गया। डीसीपी ऋषिकेश मीना ने सोमवार रात थाना प्रभारी राहुल राजपूत को लाइन अटैच कर दिया, वहीं ड्यूटी पर मौजूद एएसआई रामगोपाल वर्मा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।

Indore News : मामला एक महिला की घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी को लेकर की गई शिकायत से जुड़ा है, जिसकी एफआईआर दर्ज करने में थाने स्तर पर लापरवाही बरती गई थी.

Indore News : वही पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2021 से आरोपी रोहित मराठा निवासी परिवहन नगर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दो माह पहले झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए थे। 25 मई की रात रोहित उसके घर पहुंचा, दरवाजा खुलवाकर जबरदस्ती अंदर घुसा, गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Indore News : महिला का आरोप है कि आरोपी काफी देर तक घर में रुका रहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। जिसकी शिकायत द्वारकापुरी थाना प्रभारी को कई बार करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़िता द्वारा थाना प्रभारी राहुल राजपूत की शिकायत डीसीपी ऋषिकेश मीणा से की गई जिसके बाद डीसीपी ने द्वारकापुरी थाना प्रभारी राहुल राजपूत को लाइन अटैज कर दिया।

 

READ MORE: PM MODI : मोदी कैबिनेट के फैसले: धान-दाल की MSP बढ़ी, किसानों को सस्ता कर्ज और हाईवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here