Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

Bhilai News : आत्मनिर्भरता के नाम पर 20 लाख की ठगी….

दुर्ग। Bhilai News : छत्तीसगढ़ के सुपेला थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भरता का सपना दिखाकर करीब 20 लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपी महिला, जो खुद को फाइनेंस एजेंट बताती है, गरीब महिलाओं को समूह लोन का झांसा देकर उनके नाम पर लोन पास करवाती रही और रकम खुद हड़पती रही।

जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर सुपेला निवासी मंजू सोनी ने “स्वरोजगार योजना” का नाम लेकर महिलाओं को बंधन बैंक, ग्रामशक्ति, सुभ्रा, सत्सा, सुर्योदय, आशीर्वाद जैसी माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से लोन दिलवाने का आश्वासन दिया। लोन महिलाओं के खाते में ट्रांसफर तो हुआ, लेकिन मंजू ने विश्वास में लेकर अधिकांश रकम नगद निकलवाकर खुद रख ली।

धोखाधड़ी की तकनीक:
मंजू सोनी पहले महिलाओं से उनके दस्तावेज लेकर माइक्रो फाइनेंस बैंकों में समूह बनवाती थी। शुरुआत में 20-25 हजार के छोटे लोन से शुरुआत कर वो किस्तें समय पर भरती थी, जिससे महिलाओं का भरोसा जीत लेती थी। जैसे ही लोन की रकम 50 हजार या एक लाख तक पहुंचती, वह रकम हथिया लेती और फिर किस्तें भरना बंद कर देती।

पीड़िता का खुलासा:
माया सोनी नामक महिला की शिकायत के बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि कई महिलाएं इस जाल में फंस चुकी हैं और उन्हें पता ही नहीं था कि उनके नाम पर लोन चल रहा है, जब तक बकाया की वसूली के लिए बैंककर्मी उनके घर नहीं पहुंच गए।

फिलहाल स्थिति:
सुपेला पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद आरोपी मंजू सोनी के खिलाफ IPC की धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और बैंक अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका है कि यह घोटाला 20 लाख से भी अधिक का हो सकता है क्योंकि कई महिलाएं अभी सामने नहीं आई हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories