Friday, May 22, 2026
32.1 C
Raipur

Indore News : इंदौर नगर निगम पर कांग्रेस सेवादल का बड़ा सवाल, महापौर को पत्र लिखकर उठाए जवाबदेही पर सवाल

Indore News : इंदौर : इंदौर से एक सियासी खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस सेवादल ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सेवादल ने इंदौर की महापौर को पत्र लिखकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है।

Indore News : सेवादल ने महापौर से प्रतीकात्मक मांग करते हुए कहा है कि “एक दिन हमें महापौर बना दीजिए”, ताकि यह दिखाया जा सके कि प्रशासनिक जवाबदेही कैसे तय की जा सकती है। कांग्रेस सेवादल का आरोप है कि हाल ही में हुई एक बैठक में अधिकारियों की गैरहाजिरी के कारण महापौर को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जो प्रशासन की कार्यसंस्कृति पर सवाल खड़े करता है।

Indore News : सेवादल का कहना है कि जिस “इंदौर मॉडल” की चर्चा होती है, उसमें अब जवाबदेही खत्म होती नजर आ रही है। शहर की कई सड़कें जर्जर हालत में हैं, ड्रेनेज सिस्टम फेल हो चुका है और पहली ही बारिश में हालात बिगड़ जाते हैं। आरोप लगाया गया कि जमीनी काम कम हो रहा है, जबकि फोटो सेशन और प्रचार ज्यादा किया जा रहा है।

Indore News : कांग्रेस सेवादल ने यह भी कहा कि कई सड़क परियोजनाएं वर्षों से अधूरी पड़ी हैं और वे “अनंतकालीन परियोजना” बन चुकी हैं। संगठन ने दावा किया कि यदि एक दिन के लिए सभी अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, तो रुके हुए प्रोजेक्ट्स की सच्चाई जनता के सामने आ सकती है।

 

Indore News : सेवादल ने स्पष्ट किया कि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम से जुड़ा हुआ है। संगठन ने मांग की है कि इंदौर को “प्रतीक्षा का शहर” बनने से बचाया जाए और नगर निगम प्रशासन में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories