Amit Shah visits Chhattisgarh : अमित शाह आज रायपुर–जगदलपुर दौरे पर, बस्तर ओलिंपिक समापन में शामिल होंगे; नक्सलवाद पर बड़े ऐलान के संकेत

Sanjay Sahu
Amit Shah visits Chhattisgarh

Amit Shah visits Chhattisgarh : रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों को लेकर अहम संदेश या घोषणा किए जाने की संभावना है। कार्यक्रम में वे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे।

Amit Shah visits Chhattisgarh : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शुक्रवार रात रायपुर पहुंचे। शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे रायपुर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे, इसके बाद जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

Amit Shah visits Chhattisgarh : यह केंद्रीय गृहमंत्री का एक महीने में तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे राज्योत्सव और डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रदेश आए थे। हर दौरे के दौरान वे नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा कर रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे फीडबैक ले रहे हैं।

Amit Shah visits Chhattisgarh : बस्तर ओलिंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में करीब 3500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिलों से खिलाड़ी इस आयोजन में पहुंचे हैं। इनमें 761 सरेंडर किए गए नक्सली और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के सदस्य भी शामिल हैं, जिनकी टीम का नाम ‘नुआ बाट’ रखा गया है। पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 300 थी।

Amit Shah visits Chhattisgarh : कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन कैमरों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और डॉग स्क्वायड की टीम भी तैनात की गई है। आम नागरिकों के लिए कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *