Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh Historic Sunday Session : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को विधानसभा शीतकालीन...

Historic Sunday Session : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र, रमन सिंह ने कही बड़ी बात

Historic Sunday Session : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ के विधायी इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब रविवार अवकाश के दिन भी विधानसभा की कार्यवाही संचालित होगी। यह निर्णय राज्य की 25 वर्ष की विधायी यात्रा के उपलक्ष्य में लिया गया है।PM Narendra Modi News-Chhattisgarhs New Assembly Building Nava Raipur news- छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा: 200 सीटें, राष्ट्रपति भवन जैसी झलक, म्यूजियम, अस्पताल भी

Historic Sunday Session : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि रविवार को सत्र आयोजित करने का कारण यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर को हुई थी। उस समय यह बैठक राजकुमार कॉलेज स्थित जशपुर हॉल के भवन में टेंट लगाकर आयोजित की गई थी। अब 25 वर्षों की यह यात्रा एक भव्य और नए विधानसभा भवन तक आ पहुंची है, जो राज्य के विधायी विकास का प्रतीक है।Chhattisgarh Assembly Winter Session : नवा रायपुर के नए भवन में चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र - CG Bhaskar

Historic Sunday Session : इस 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि बीते इन वर्षों में विधानसभा के कुल 76 सत्र आयोजित हुए हैं, जिनमें 773 बैठकें हुईं और सदन की कार्यवाही 3456 घंटे 19 मिनट चली है। यह शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 4 बैठकें आयोजित की जाएंगी।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, शीतकालीन सत्र और विजन @2047 पर करेंगे चर्चा… - Aaj Ki Jandhara

Historic Sunday Session : सत्र की विधायी गतिविधियों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए कुल 628 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है, जिनमें 333 तारांकित प्रश्न और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। खुशी की बात यह है कि 99.17 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। सत्र के दौरान 48 ध्यानाकर्षण, एक लोक महत्व के विषय पर चर्चा, 9 अशासकीय संकल्प, 4 शून्यकाल, और 77 याचिकाओं पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, 16 दिसंबर को अनुपूरक मांग पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।Dr. Raman Singh। आर्थिक अनियमितता के मामले में रमन सिंह के दामाद से 4 घंटे तक पूछताछ

Historic Sunday Session : इस सत्र में ‘छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनिमय संशोधन विधेयक, 2025 (क्रमांक 28 2025)’ को विधानसभा में पारित किया जाएगा। विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। यह सत्र न केवल विधायी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि राज्य की 25 वर्षों की विधायी यात्रा का जश्न मनाने का भी एक जरिया है।

Share The News
Previous articleIndore News : इंदौर ट्रेचिंग ग्राउंड में तेंदुए की मूवमेंट से दहशत, वन विभाग अलर्ट, DFO ने कही ये बात
Next articleSIR Date Extended : छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में बढ़ी SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here