Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

Anjo truck accident : इंडो-चीन बॉर्डर रोड पर खाई में गिरा मजदूरों से भरा ट्रक, 17 की मौत की आशंका

Anjo truck accident : अरुणाचल प्रदेश/अंजॉ। अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में इंडो-चीन बॉर्डर रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरों से भरा एक ट्रक संतुलन खोकर गहरी खाई में गिर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में ट्रक में सवार 21 मजदूरों में से 17 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव टीमें मौके पर भेज दी हैं।

Anjo truck accident : अंजॉ जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) मिलो कोजिन ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह हादसा हैयूलियांग-चगलागाम बॉर्डर रोड पर एक बेहद खतरनाक पहाड़ी मोड़ पर हुआ। डीसी ने जानकारी दी कि दुर्घटनास्थल की सड़क बहुत संकरी है और कई हिस्सों में ढलान काफी तेज है, जो इस इलाके को जोखिमपूर्ण बनाता है। ये मजदूर इंडो-चीन बॉर्डर से जुड़े सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे।India China Border Issue Lt General Rajeev Chaudhry on BRO Road Project |  चीन सीमा पर 3 साल में भारत के 295 प्रोजेक्ट: BRO DG बोले- 60 और परियोजनाएं  तैयार होंगी, 3-4

Anjo truck accident : हादसे के बाद, आसपास के ग्रामीणों ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की। बाद में, पुलिस, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और सेना की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि खाई बहुत गहरी होने के कारण बचाव कार्य में भारी मुश्किल आ रही है। ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और कई मजदूरों के शरीर खाई में अलग-अलग हिस्सों में फंसे पाए गए हैं, जिन तक पहुँचने में बचाव टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Anjo truck accident : स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका अपनी मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। इंडो-चीन बॉर्डर से जुड़े सड़क प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों को रोजाना बेहद खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ता है। खराब मौसम, भूस्खलन और संकरी सड़कें अक्सर ऐसे हादसों की वजह बनती हैं। प्रशासन ने मृतक मजदूरों के परिवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि घटना की जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि ट्रक की तेज रफ्तार या सड़क की खराब हालत में से कौन दुर्घटना का कारण बनी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

फिर चर्चा में लिली थॉमस केस! गई और भी कई नेताओं की व‍िधायकी और सांसदी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देशभर में जनप्रतिनिधियों पर चल...

Raipur Crime : चालान से बचने के लिए ड्राइवर बना चोर, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा

Raipur Crime : रायपुर :रायपुर में यातायात थाना भनपुरी...

Related Articles

Popular Categories