MP NEWS: भोपाल : मध्य प्रदेश में एक बार फिर बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग सकता है। प्रदेश की विद्युत वितरण व्यवस्था संभालने वाली मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विद्युत दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है।
MP NEWS: कंपनी द्वारा दायर टैरिफ याचिका में बताया गया है कि वर्तमान में कंपनी पर लगभग 42,000 करोड़ रुपये का घाटा है,जिसकी भरपाई के लिए दरों में वृद्धि आवश्यक है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो नए साल की शुरुआत में ही प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को बिजली के बढ़े हुए बिलों का सामना करना पड़ सकता है.
MP NEWS: विद्युत नियामक आयोग जल्द ही इस याचिका पर जनसुनवाई की तारीख घोषित करेगा, जिसमें आम नागरिक,उपभोक्ता संगठन और विशेषज्ञ अपनी आपत्तियां व सुझाव दर्ज करा सकेंगे…जनसुनवाई के बाद ही आयोग अंतिम निर्णय लेगा कि दरों में कितनी वृद्धि की जाएगी..हालांकि,उपभोक्ता संगठनों का कहना है कि घाटे के लिए वितरण प्रणाली की खामियां और प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार है,न कि आम जनता। अब निगाहें नियामक आयोग की जनसुनवाई और उसके बाद आने वाले निर्णय पर टिकी हैं।











