CG News: हसदेव नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, 24 घंटे बाद शव बरामद

0
152
CG News
CG News

CG News: जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में डूबकर लापता हुए तीन बच्चों के शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिए गए हैं। तीनों बच्चे सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण सुबह 10 बजे हनुमान धारा घूमने गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। देर रात से ही गोताखोरों और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी रहीं और आज नदी की गहराई से तीनों की लाशें मिलीं।

CG News: मृत बच्चों की पहचान रूद्र कुमार (कक्षा 5वीं), युवराज (कक्षा 8वीं) और नेल्सन (कक्षा 9वीं) के रूप में हुई है। तीनों मनका पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे और एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। इनमें से एक बच्चा सक्ती जिले में पदस्थ ASI का बेटा था।

CG News: परिजनों के अनुसार, तीनों साइकिल से घूमने निकले थे। एक बच्चे के पास मोबाइल था, जिसकी अंतिम लोकेशन हनुमान धारा नदी किनारे मिली। परिजन जब वहां पहुंचे तो नदी किनारे साइकिलें, कपड़े और चप्पलें मिलीं, लेकिन बच्चे नहीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

CG News: स्थानीय गोताखोरों, नगर सेना और पुलिस ने पूरी रात नदी में तलाश की। बहाव कम कराने के बाद सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई, जिसके दौरान तीनों शव मिले।

CG News: चाम्पा SDM ने बताया कि यह आकस्मिक मृत्यु का मामला है, ऐसे में परिजनों को शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए BDM अस्पताल भेजा गया है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here