Bilaspur Crime News: चरित्र संदेह में पति ने गर्भवती पत्नी की सब्बल से हत्या, आरोपी पति की तलाश जारी

Sanjay Sahu

Bilaspur Crime News: बिलासपुर : बिलासपुर में चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने देर रात सब्बल से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। मामला कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी का है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय संतोषी केंवट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति जितेंद्र केंवट है।

Bilaspur Crime News: जानकारी के अनुसार, संतोषी की शादी छह-सात साल पहले तखतपुर के खपरी निवासी जितेंद्र से हुई थी। दोनों की पांच वर्ष की एक बेटी भी है। पति को पत्नी के चरित्र पर शक रहता था, जिसके कारण अक्सर विवाद होता था। वर्तमान में संतोषी गर्भवती थी और अपने मायके लोफंदी में रह रही थी। आरोपी पति भी पिछले दो महीने से वहीं था।

Bilaspur Crime News: घटना बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। दोनों के बीच विवाद बढ़ा और आरोपी ने गुस्से में सब्बल से संतोषी पर हमला कर दिया। घटना के समय उनकी बेटी उसी कमरे में सो रही थी। माँ को खून से लथपथ देखकर बच्ची डरकर चीखते हुए अपने नाना-नानी के कमरे में गई और घटना की जानकारी दी।

Bilaspur Crime News: परिजन मौके पर पहुंचे तो संतोषी मृत अवस्था में पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और आरोपी पति की तलाश जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *