MP Govt Strict order : मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद गृह विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए पुलिसकर्मियों की रात में होने वाली लंबी दूरी की यात्रा पर रोक लगा दी है। बुधवार सुबह हुए इस हादसे में चार पुलिस जवानों की मौत हो गई थी, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।
MP Govt Strict order : घटना के तुरंत बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने आदेश जारी किया कि अब पुलिसकर्मी रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लंबी दूरी की कोई यात्रा नहीं करेंगे। विभाग ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा को देखते हुए इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए।
MP Govt Strict order : आदेश में कहा गया है कि रात के समय थकान, नींद और प्रतिक्रिया क्षमता कम होने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। अनिवार्य परिस्थितियों में ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी और उस स्थिति में चालक पूरी तरह सतर्क व फिट होना चाहिए। सभी जिलों के एसपी को आदेश तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

MP Govt Strict order : सागर में हुए हादसे में मुरैना बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड की टीम ड्यूटी से लौट रही थी। NH–44 पर बांदरी और मालथौन के बीच पुलिस वाहन एक कंटेनर से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में कहा गया है कि हादसा तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ।













