Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG Triple Murder: स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों की फार्महाउस में मौत,...

CG Triple Murder: स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों की फार्महाउस में मौत, पढ़िए सनसनीखेज मामला

CG Triple Murder:
CG Triple Murder:

CG Triple Murder: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित तीन लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिले। बताया जा रहा है कि तीनों बीती रात बरबसपुर स्थित यार्ड में एक बैगा के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। इस प्रक्रिया के दौरान बैगा ने एक-एक कर सभी को कमरे में बुलाया और थोड़ी देर बाद तीनों की मौत हो गई।

CG Triple Murder: मृतकों में अशरफ मेमन के अलावा कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर का एक अन्य युवक शामिल है। जानकारी अनुसार बिलासपुर निवासी बैगा राजेन्द्र कुमार ने दावा किया था कि यदि उसे पांच लाख रुपये दिए जाएं, तो वह तांत्रिक विधि से उन्हें ढाई करोड़ रुपये दिला सकता है। इसी दावे पर भरोसा करते हुए तीनों ने तांत्रिक पूजा करवाई, लेकिन अंधविश्वास का यह प्रयोग उनकी जान पर भारी पड़ गया।

CG Triple Murder: बिलासपुर के अमेरी से आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि राजेन्द्र कुमार और उसका एक साथी कमरे के अंदर थे, जबकि वह और एक अन्य व्यक्ति बाहर मौजूद थे। बैगा ने तंत्र-मंत्र विधि शुरू की और एक-एक कर अशरफ मेमन सहित सभी मृतकों को कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद कर देता था। बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को 15 से 30 मिनट तक कमरे में बंद रखा गया। जब दरवाजा खोला गया, तो तीनों मृत पाए गए।

CG Triple Murder: प्रारंभिक आशंका है कि तांत्रिक क्रिया के नाम पर तीनों को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया हो सकता है। पुलिस ने बैगा सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस तिहरे हत्याकांड के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here