Mp Politics : गांजा तस्करी केस पर घमासान: NSUI का प्रदर्शन, राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग, पीसी शर्मा का भाजपा सरकार पर वार: “मंत्री के भाई गांजा तस्कर

0
93
Mp Politics
Mp Politics

Mp Politics : भोपाल : सतना जिले में गांजा तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपी अनिल बागरी मामले में सियासत जमकर ही रही है… विपक्ष सरकार की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग कर रही है… दरअसल रामपुर बघेलान पुलिस ने 46 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग साढ़े 9 लाख की है बरामद की थी… मामले पर NSUI ने राजधानी भोपाल के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया…

 

प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं की मांग है कि सरकार से ऐसे मंत्री को हटाया जाए…NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि इसके पहले भी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार के सदस्य कोरेक्स बेचते हुए पकड़े जा चुके है… मामले पर ACP बिट्टू शर्मा ने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी ये सभी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे…प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पीसी शर्मा का भाजपा सरकार पर वार

 

Mp Politics : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई के गांजा तस्करी मामले में पकड़े जाने पर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है…वहीं वंदे मातरम पर छिड़ी बहस और खजुराहो में हो रही मंत्री परिषद की बैठक को लेकर भी तीखा प्रहार किया है…शर्मा ने कहा पहले मंत्री के बहनोई और अब उनके भाई गांजा तस्कर निकले…ऐसे लोगों को मंत्री पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है…सरकार को तत्काल उनका इस्तीफा लेना चाहिए और मंत्री की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए…

Mp Politics : शर्मा ने व्यंग्य करते हुए कहा, “मंत्री का भाई ही गांजा तस्कर हो तो आम आदमी पर कैसे कार्रवाई होगी?…नियम-कानून सिर्फ गरीब और आम जनता के लिए हैं क्या?…मध्य प्रदेश कैबिनेट की खजुराहो में होने वाली बैठक पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तीखा हमला किया…उन्होंने कहा प्रदेश पर 5 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है, हर नागरिक पर 60 हजार से अधिक का बोझ है, फिर भी मंत्री लोग खजुराहो घूमने-फिरने जा रहे हैं…विश्व धरोहर देखकर मंत्र-मुग्ध हो गए, काम की बात भूल गए…लाखों-करोड़ों खर्च कर रहे हैं, ये जनता के साथ खिलवाड़ है…

Mp Politics : पहले भी कई बार कैबिनेट के नाम पर घूमने गए हैं…वहीं पी सी शर्मा भाजपा विधायकों-सांसदों को खुली चुनौती दी कि वे पहले वंदे मातरम पूरा गाकर दिखाएं…उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा की शह पर बाबरी जैसे नाम पर मस्जिद तोड़ने का एजेंडा चल रहा है…यही भाजपा वाले वंदे मातरम नहीं गा पाते…यह गीत रवींद्रनाथ टैगोर और बाबा साहेब अंबेडकर ने अप्रूव किया था…लेकिन भाजपा संसद में स्वतंत्रता सेनानियों, डॉ. राजेंद्र प्रसाद समेत सभी महात्माओं का अपमान कर रही है। चुनाव के लिए इतने नीचे गिर जाएंगे, यह उम्मीद नहीं थी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here