CG NEWS : बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में अवैध निर्माणों पर की गई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। कार्रवाई के तहत 9 में से केवल तीन घरों को हटाया गया था, जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मुख्य सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते रामचंद्रपुर-सनवाल-रामानुजगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और आवागमन ठप हो गया।
CG NEWS : स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो, इसके लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और ग्रामीण प्रतिनिधियों के साथ बातचीत जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मार्ग को खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी।
CG NEWS : ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान को खाली कराया जा रहा है, वहाँ बालिका छात्रावास निर्माण का प्रस्ताव है। उनका दावा है कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया कि हटाए जाने के बावजूद प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है, जिससे ठंड के मौसम में उनके सामने आश्रय का संकट खड़ा हो गया है। घटना स्थल पर हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस बल लगातार मौजूद है और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहा है।













