सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शादी के नाम पर चल रहे धोखाधड़ी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लंबे समय से सक्रिय एक “लुटेरी दुल्हन गिरोह” की दो महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फरियादी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें युवकों को शादी के झांसे में फंसाकर लाखों की ठगी का आरोप लगाया गया था।
फरियादी की शिकायत पर शुरू हुई कार्रवाई
भैरुंदा क्षेत्र निवासी रामबाबू गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बहन के पति सचिन गुप्ता की शादी झूठे बहाने रचाई गई।शादी के बाद आरोपी रानी प्रजापति और उसके साथियों ने एक सप्ताह के भीतर ₹1,71,000 नगद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। कई प्रयासों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दी।
Read More : Chhattisgarh में कड़ाके की ठंड! 20+ जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी, 10 दिसंबर तक बढ़ेगी कंपकंपाती सर्दी
पुलिस ने दिखाई तत्परता, दो आरोपी धराए
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की।टीम ने तकनीकी और मानव संसाधन की मदद से आरोपियों का पता लगाते हुए मुख्य आरोपी रानी प्रजापति (आगरा) और उसकी कथित नकली भाभी दिव्या (दोराहा) को गिरफ्तार कर लिया।
Read More : Khajuraho में CM मोहन यादव! लाइट एंड साउंड शो देखा, किया आदिवर्त संग्रहालय में ‘गुरुकुल’ का लोकार्पण
नकदी और जेवर बरामद, गिरोह का बड़ा खुलासा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी किए गए नकद रकम और कीमती जेवरात मिले हैं, जो धोखाधड़ी में उपयोग किए गए थे।पूछताछ में दोनों महिलाओं ने कबूल किया कि वे कई अन्य मामलों में भी इसी तरह शादी का झांसा देकर ठगी कर चुकी हैं।
गिरोह के अन्य सदस्य फरार, तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस धोखाधड़ी में 4–5 अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी भूमिका की जांच जारी है।टीमें कई स्थानों पर छापेमारी कर रहीं हैं और जल्द ही पूरे गिरोह के पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
बढ़ते ऑनलाइन/ऑफलाइन मैरिज फ्रॉड पर पुलिस की चेतावनी
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है:
- बिना बैकग्राउंड चेक किए शादी न करें
- संदिग्ध लोगों से सावधान रहें
- शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें
यह घटना बताती है कि मैरिज फ्रॉड गैंग किस तरह भोले-भाले परिवारों को निशाना बनाते हैं।









