Tuesday, April 28, 2026
40.1 C
Raipur

Ujjain Mahakal Temple : महाकाल मंदिर की अव्यवस्थाओं के विरोध में युवा कांग्रेस की रैली, प्रशासन को सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन

Ujjain Mahakal Temple : उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में व्याप्त अव्यवस्थाओं और वीआईपी संस्कृति के विरोध में युवा कांग्रेस ने आज शहर में पैदल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उपकेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई यह रैली महाकाल मंदिर तक पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

रैली में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता “जय श्री महाकाल” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। महाकाल चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया और मांग की कि श्रद्धालुओं तथा उज्जैन निवासियों को बिना प्रोटोकॉल दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Ujjain Mahakal Temple : प्रमुख मांगें 11 सूत्री ज्ञापन में: जिला अध्यक्ष अर्पित यादव ने बताया कि युवा कांग्रेस ने मंदिर प्रशासन को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इन मांगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  1. उज्जैन के नागरिकों के लिए भस्मार्ती दर्शन हेतु पृथक व्यवस्था बनाई जाए।
  2. सप्ताह में तीन दिन सामान्य श्रद्धालुओं को गर्भगृह प्रवेश की अनुमति दी जाए।
  3. श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्राप्त दान राशि का नियमित प्रकाशन किया जाए।
  4. भस्मार्ती का प्रोटोकॉल और क्राइट एरिया मीडिया के सामने सार्वजनिक किया जाए।
  5. भस्मार्ती में तैनात स्थायी कर्मचारियों का रोटेशन सुनिश्चित किया जाए।
  6. प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए।
  7. मंदिर स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों को व्यवहार एवं प्रबंधन की विशेष ट्रेनिंग दी जाए।
  8. मंदिर परिसर में वीआईपी कल्चर को शीघ्र बंद किया जाए।

Ujjain Mahakal Temple : रैली में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे। युवा कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी माँगे समय पर पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories