Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News: पार्षद प्रतिनिधि पर हमला और बदले की कार्रवाई, होटल में...

Indore News: पार्षद प्रतिनिधि पर हमला और बदले की कार्रवाई, होटल में मारपीट का वीडियो वायरल

0
103
Indore News
Indore News

Indore News: इंदौर : आगर मालवा ज़िले के सुसनेर में रविवार को पार्षद प्रतिनिधि पर हुए धारदार हथियार के हमले की वारदात के कुछ समय बाद ही एक और गंभीर घटना सामने आई है। हमले से नाराज पार्षद प्रतिनिधि के रिश्तेदारों ने आरोपी के एक रिश्तेदार को होटल में घुसकर जमकर पीटा। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Indore News: पहली घटना रविवार को उस समय हुई जब सुसनेर के पार्षद प्रतिनिधि पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल पार्षद प्रतिनिधि को उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया, और पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया।

 

Indore News: इसके कुछ समय बाद ही दूसरी घटना सामने आई। आरोप है कि पहली वारदात से गुस्साए पार्षद प्रतिनिधि के रिश्तेदारों ने आरोपी के एक रिश्तेदार को होटल में घुसकर बेरहमी से पीटा। इस दूसरी घटना का पूरा मामला होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। वीडियो के वायरल होते ही शहर में चर्चा तेज हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिस पर सुसनेर पुलिस ने फिलहाल एनसीआर दर्ज की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here