MP National Park Canter Bus : मध्यप्रदेश के नेशनल पार्कों में 10 नई वीविंग कैंटर बसें शुरू, बिना बुकिंग भी कर सकेंगे जंगल सफारी

Rahul Goshwami
MP नेशनल पार्कों में नई वीविंग कैंटर बसें शुरू

भोपाल : मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों में सफारी अनुभव अब और अधिक सुरक्षित, रोमांचक और सुविधाजनक हो गया है। प्रदेश सरकार और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने जंगल सफारी को बढ़ावा देने के लिए 10 नई आरामदायक वीविंग कैंटर बसें शुरू की हैं। इन बसों की मदद से पर्यटक बिना ऑनलाइन बुकिंग के भी नेशनल पार्क में सफारी का आनंद ले सकेंगे।

बेहतर दृश्य, आरामदायक सफर
जंगल सफारी के लिए उपलब्ध कराई गई ये 10 नई कैंटर बसें अन्य सफारी वाहनों की तुलना में अधिक लंबी, ऊँची और आरामदायक हैं।इनमें 19 पर्यटकों के बैठने की क्षमता है।अधिक ऊँचाई और बेहतर सीटिंग के कारण पर्यटक आसानी से जंगल और वन्यजीवों का स्पष्ट दृश्य देख सकेंगे।

Read More : Chhattisgarh Guideline Rate Revision : जमीन और घर खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गाइडलाइन दरों में बड़ा बदलाव, जल्दी पढ़ें काम की खबर…

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित सफारी अनुभव
इन बसों का डिज़ाइन खासतौर पर इस तरह तैयार किया गया है कि बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को अधिक सुरक्षा और स्थिरता मिले।पीठ सपोर्ट, पर्याप्त जगह और ऊँचाई के कारण ये बसें पूरे सफर को अधिक आरामदायक बनाती हैं।नई कैंटर बसों की ये सुविधा जंगल सफारी को एक सुखद, यादगार और सुरक्षित अनुभव में बदल देगी।

ऑनलाइन स्लॉट फुल? अब पार्क गेट से ही बुक कर सकेंगे सफारी
अब सफारी प्रेमियों को ऑनलाइन बुकिंग न मिलने पर किसी तरह की निराशा नहीं होगी।
नई व्यवस्था के तहत—

  • ऑनलाइन स्लॉट फुल होने पर भी
  • पार्क पहुँचे पर्यटक
  • गेट पर ही कैंटर बस सफारी बुक कर सकेंगे

इससे त्योहार, छुट्टियाँ या भीड़भाड़ के दिनों में भी सफारी का मौका नहीं छूटेगा।

Read More : Supreme Court का Indigo फ्लाइट संकट में हस्तक्षेप से साफ़ इंकार, बोले CJI- रकार देख रही

बुकिंग शुल्क और संचालन की जगहें
कैंटर बस सफारी का शुल्क प्रति व्यक्ति ₹1150 से ₹1450 प्रति राउंड रहेगा।
नई कैंटर बसों का संचालन प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं—

  • बांधवगढ़ नेशनल पार्क
  • कान्हा नेशनल पार्क
  • पेंच नेशनल पार्क
  • पन्ना नेशनल पार्क
  • परसिली (सीधी)
  • तथा अन्य प्रमुख पर्यटन स्थल

इन बसों के चलते पर्यटकों को अधिक सुलभ, सुरक्षित और सस्ती सफारी उपलब्ध होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *