Friday, May 22, 2026
40.1 C
Raipur

Indigo संकट अब भी बरक़रार, भोपाल में एक और इंदौर में तीन फ्लाइट्स कैंसिल

भोपाल : इंडिगो फ्लाइट संकट के बीच राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से राहत की खबर मिली है। कई दिनों से जारी उड़ान रद्द होने की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। हालांकि सोमवार को भी दिल्ली से आने वाली एकमात्र फ्लाइट रद्द रही, जिसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। यही फ्लाइट सुबह 8:25 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन तकनीकी और परिचालन कारणों से इसे संचालित नहीं किया जा सका। इससे दिल्ली–भोपाल रूट पर यात्रा करने वाले कई यात्री परेशान नजर आए।

रविवार को भी भोपाल एयरपोर्ट से दो उड़ानें—मुंबई और बेंगलुरु के लिए—निरस्त की गई थीं। कई यात्रियों को बिना पूर्व जानकारी के फ्लाइट कैंसिल होने से समस्या का सामना करना पड़ा।

Read More : Khajuraho Cabinet Meeting : खजुराहो में 2 दिन चलेगी शिवराज सरकार, विजयवर्गीय–सिलावट ने ट्रेन में ‘गोविंद बोलो हरी…’ पर साधा सुर, Video वायरल

इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ान रद्द होने का सिलसिला जारी
देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर पर स्थिति भोपाल की तुलना में अधिक गंभीर बनी हुई है। सोमवार को यहां तीन उड़ानें रद्द रहीं। इससे पहले शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं, जिनसे हजारों यात्री प्रभावित हुए।

रिपोर्ट्स के अनुसार यात्रियों को फ्लाइट अपडेट समय पर न मिलने के कारण कई लोग एयरलाइन स्टाफ पर नाराज होते दिखे। इंडिगो स्टाफ और यात्रियों के बीच बहस और नोकझोंक की घटनाएँ भी सामने आईं। रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, चंडीगढ़, हैदराबाद, रायपुर, नागपुर और जम्मू जैसे प्रमुख शहर शामिल रहे।

FDTL नियम और क्रू की कमी बने संकट की मुख्य वजह
डीजीसीए (DGCA) द्वारा लागू किए गए नए Flight Duty Time Limitation (FDTL) नियम और बड़ी संख्या में क्रू की अनुपलब्धता इंडिगो संकट का प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। परिणामस्वरूप पिछले 6 दिनों में एयरलाइन को लगभग 5,000 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Read More : M.P Weather : सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड, कई शहरों में शीतलहर की चेतावनी

इन परिस्थितियों ने किराए में भारी बढ़ोतरी और यात्रियों की असुविधा को और बढ़ा दिया। इसके बाद विमानन मंत्रालय, DGCA और इंडिगो के बीच आपात बैठक हुई, जिसमें एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू ने FDTL के लागू आदेश को वापस लेने की घोषणा की।

10 दिसंबर तक सामान्य होने की उम्मीद
एविएशन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद समस्या धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगी है। इंडिगो अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दे चुका है और 3,000 से ज्यादा बैग उनके मालिकों तक वापस पहुंचा दिए गए हैं।सूत्रों के अनुसार, 10 दिसंबर के बाद संचालन पूर्ण रूप से सामान्य हो सकता है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories