Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

CG POLITICS : किसान के गला काटने पर गरमायी राजनीति, पूर्व सीएम बघेल ने कहा…..सरकार की किसान विरोधी नीति का शिकार हो रहे किसान, घायल किसान से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

CG POLITICS : रायपुर। धान नही बेच पाने से परेशान किसान के आत्महत्या की कोशिश की घटना के बाद सूबे की राजनीति गरमा गयी है। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती घायल किसान से मिलने कांग्रेस का प्रतिनिधमंडल पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दीपक बैज और चरणदास महंत ने किसान परिवार से मुलाकात की। इस मामले पर भूपेश बघेल सरकार को घेरते हुए कहा कि….“किसान सरकार की किसान विरोधी नीतियों का शिकार हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है और किसान इस व्यवस्था को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।”

CG POLITICS : गौरतलब है कि महासमुंद जिला के बागबहरा क्षेत्र में रहने वाले किसान मनबोध गाड़ा ने खुद का गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की थी। परिवार ने आरोप लगाया था कि मनबोध पिछले दो दिनों से च्वाइस सेंटर जाकर धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन आन लाइन में उनका नाम नही दिखने पर टोकन नही कट पा रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर किसान ने ब्लेड से खुद का गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश की थी। घटना के बाद किसान को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां पीड़ित किसान परिवार से मिलने कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। पूर्व सीएम बघेल प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत ने किसान परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सीएम ने सरकार पर जमकर हमला बोला।

CG POLITICS : किसान परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे भूपेश बघेल ने कहा कि….प्रदेश के अधिकांश खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी, तौल में गड़बड़ी और वजन घटतौली जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इसके अलावा, धान के लिए की जाने वाली वसूली भी विवाद का कारण बनी हुई है। बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आज सबसे बड़ी समस्या किसानों को टोकन को लेकर हो रही है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में किसान अपने टोकन नहीं कटवा पा रहे हैं और खरीदी की सीमा कम होने से स्थिति और जटिल हो गई है।

CG POLITICS : इसी कारण महासमुंद के बागबाहरा के मनबोध गाड़ा लगातार चॉइस सेंटर और समिति के चक्कर लगाते रहे, लेकिन टोकन नही मिलने के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। मनबोध के पास केवल 1 एकड़ 40 डिसमिल खेत है। भूपेश बघेल ने कहा कि…..यह सरकार के लिए करारा तमाचा है और पहली बार ऐसा हुआ है कि किसान को अपने गले को नुकसान पहुंचाने तक मजबूर होना पड़ा।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में भर्ती मनबोध गाड़ा के परिवार से मुलाकात की और उनके इलाज और परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया। बताया जा रहा है कि चिंताजनक हालत में रायपुर के मेकाहारा पहुंचे किसान मनबोध का ऑपरेशन किया गया है और डॉक्टर किसान की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

फिर चर्चा में लिली थॉमस केस! गई और भी कई नेताओं की व‍िधायकी और सांसदी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देशभर में जनप्रतिनिधियों पर चल...

Raipur Crime : चालान से बचने के लिए ड्राइवर बना चोर, 6 घंटे में पुलिस ने दबोचा

Raipur Crime : रायपुर :रायपुर में यातायात थाना भनपुरी...

Related Articles

Popular Categories