Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: गर्भवती महिला को दिए गए सरकारी कैल्शियम सिरप में मांस...

CG NEWS: गर्भवती महिला को दिए गए सरकारी कैल्शियम सिरप में मांस का टुकड़ा, वीडियो वायरल

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला ने सरकारी कैल्शियम सिरप में मांस का टुकड़ा मिलने का दावा किया है। महिला ने सिरप का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया।

CG NEWS: महिला ने बताया कि यह सिरप सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को दिया जाता है। वह 8 महीने की गर्भवती हैं और देवपुरी अस्पताल में नियमित चेकअप कराती हैं। रोज की तरह दोपहर के भोजन के बाद सिरप लेने पर उन्हें मुंह में कोई ठोस टुकड़ा महसूस हुआ और उन्होंने इसे तुरंत बाहर निकाल लिया। वीडियो में वह हाथ में उस संदिग्ध टुकड़े को दिखाती हैं।

 

CG NEWS: महिला का दावा है कि यह टुकड़ा देखने में ऐसा प्रतीत होता है जैसे “किसी महिला के गर्भपात का मांस सिरप में डाल दिया गया हो।” उन्होंने कहा कि यह सिरप उन्हें नवंबर में दिया गया था और अब सेवन करने पर यह भयानक टुकड़ा मिला।

CG NEWS: घटना के बाद महिला ने बताया कि वह काफी घबरा गई हैं और उन्हें बहुत खराब महसूस हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर मामले को लेकर भारी आक्रोश फैल गया है। यह घटना सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली दवाइयों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here