MP NEWS : भोपाल :रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर 26 मई की रात एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब भोपाल एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री को ट्रेन मैनेजर की सतर्कता ने बचा लिया।
MP NEWS : रात करीब 10:40 बजे गाड़ी संख्या 12155 भोपाल एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 से रवाना हुई, विदिशा निवासी कपिल लीलानी (45 वर्ष) दौड़ते हुए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। ट्रेन के अंतिम डिब्बे के पास हैंडल पकड़ते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े।
MP NEWS : घटना को तुरंत भांपते हुए ट्रेन में तैनात मैनेजर वैभव भारतीय ने बिना देर किए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। उन्होंने यात्री को ब्रेक वैन में लाकर प्राथमिक जांच की और उनकी स्थिति सामान्य पाकर ट्रेन को पुनः रवाना किया। ट्रेन मैनेजर की सजगता और तत्परता की बदौलत एक संभावित गंभीर दुर्घटना टल गई। रेलवे प्रशासन ने भी इस जिम्मेदार कार्रवाई की सराहना की है।













