Thursday, August 20, 2026
Home National Indigo flights : देशभर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो फ्लाइट्स का कोहराम, CEO...

Indigo flights : देशभर के एयरपोर्ट्स पर इंडिगो फ्लाइट्स का कोहराम, CEO ने यात्रियों से मांगी माफी, कहा…

Indigo flights : नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी किफायती एयरलाइन इंडिगो को पायलटों और क्रू मेंबर्स की कमी के कारण गंभीर ऑपरेशनल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट्स पर आज 1000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में बताया कि पिछले कुछ दिनों से कंपनी के कामकाज में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर का दिन अब तक का सबसे प्रभावित दिन रहा और आज कुल दैनिक उड़ानों का अधिकांश हिस्सा रद्द करना पड़ा।Indigo Flight Cancellation Live: फ्लाइट कैंसलेशन पर एविएशन मिनिस्‍टर नायडू बोले- इंडिगो पर होगा सख्‍त एक्‍शन, जांच के बाद लगेगा भारी फाइन | Indigo Flight Cancellation ...

सीईओ ने यात्रियों से अपील की कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है, उनके लिए एयरपोर्ट पर न आएं और अपनी फ्लाइट्स के ताजा अपडेट्स पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि इंडिगो का पूरा सिस्टम इस समय रीबूट किया जा रहा है और परिचालन सामान्य स्थिति में 10 से 15 दिसंबर के बीच बहाल हो जाएगा।

Indigo flights : पीटर एल्बर्स ने स्पष्ट किया कि यह संकट नई फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों के लागू होने के कारण उत्पन्न हुआ है। केंद्र सरकार ने एयरलाइन को आंशिक राहत देते हुए आदेश वापस लिया, जिसके तहत पायलटों और क्रू मेंबर्स को हर सप्ताह लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य था।इंडिगो फ्लाइट संकट: देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों का जमावड़ा, नाराज़गी | IndiGo flight crisis: Passengers gather at major airports, express anger

सीईओ ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से इंडिगो को गंभीर परिचालन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन कंपनी सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। यात्रियों से हुई असुविधा के लिए मैं और हमारी पूरी टीम दिल से माफी मांगते हैं।”

इस संकट के चलते देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्री परेशान हैं और कई ने उड़ानों की रद्दगी के कारण लंबी कतारों और विलंब का सामना किया। इंडिगो ने यात्रियों को लगातार फ्लाइट स्टेटस और अपडेट्स पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here