EOW takes major action : सीधी। जिले में शुक्रवार सुबह हाई स्कूल प्राचार्य अभिमन्यु सिंह के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई में 20 सदस्यीय EOW टीम और 20 अतिरिक्त पुलिसकर्मी शामिल थे। तलाशी अभियान तीन स्थानों—सीधी शहर की ऊँची हवेली, पुश्तैनी मकान मड़वास और कुसमी क्षेत्र—पर एक साथ किया गया।
सुबह 5 बजे कार्रवाई शुरू हुई, जब अभिमन्यु सिंह और उनका परिवार सो रहा था। टीम ने घर में प्रवेश कर तलाशी अभियान शुरू किया। जांच में भारी मात्रा में संदेहास्पद संपत्ति और दस्तावेज बरामद हुए।
EOW takes major action : सबसे बड़ी बरामदगी में शामिल हैं:
-
फॉर्च्यूनर, इको स्पोर्ट्स, बोलोरो, इंडिका, जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर जैसी कई वाहन
-
सीधी शहर की ऊँची हवेली (7500 स्क्वायर फीट) जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई
-
तीन अन्य मकान जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये के आसपास
-
लगभग ₹7 लाख के सोने के आभूषण
-
लगभग ₹5 लाख के शादी के आभूषण
EOW takes major action : EOW के कार्यवाहक निरीक्षक हरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभिमन्यु सिंह के खिलाफ शिकायत दो महीने पहले रीवा EOW कार्यालय में दर्ज हुई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।
टीम ने वाहनों, जमीन, मकान, बैंक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर जांच जारी रखी। स्थानीय पुलिस भी पूरे अभियान में सहयोग कर रही है। इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।











