Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS :… भूखे चोर ने पहले खाया खाना, फिर तीन लाख...

CG NEWS :… भूखे चोर ने पहले खाया खाना, फिर तीन लाख के जेवरात लेकर फरार, छत्तीसगढ़ में अनोखी चोरी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS :पाली : छत्तीसगढ़ के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरकछार में बीती रात एक अनोखी चोरी हुई। चोरों ने मकान में घुसकर सबसे पहले खाना खाया और उसके बाद तीन लाख रुपए मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के वक्त घर के सदस्य किसी कार्यक्रम में गए हुए थे और घर में केवल एक बुजुर्ग सो रहा था, जिसे चोरी का कोई अंदेशा नहीं हुआ।

CG NEWS :चोरों ने बुजुर्ग के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और बड़े इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया। किचन में रखे भोजन और सब्जियां खाने के बाद चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखे मूल्यवान जेवरात और नकदी अपने साथ ले लिए। सुबह बुजुर्ग ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। शोर सुनकर ग्रामीण आए और दरवाजा खोला, तब अलमारी टूटी और जेवरात व नकदी गायब पाई गई।

CG NEWS :घटना की सूचना बुजुर्ग ने अपने बेटे को दी, जिसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया।

CG NEWS :सरपंच प्रतिनिधि रामभरोस मरावी ने बताया कि घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। उन्होंने रात्री गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here