Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र के छीमक रोड पर तेज रफ्तार कार एक झोपड़ी में जा घुसी। हादसे के समय झोपड़ी में सो रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Gwalior News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था और कार अनियंत्रित होने के बाद घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन को क्षतिग्रस्त हालत में पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।











