I.T Raid : रायपुर में आयकर विभाग ने 24 ठिकानों पर छापेमारी, ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल के ठिकानों पर रेड

Rahul Goshwami
लोहा कारोबारी के 45 ठिकानों पर छापा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज सुबह आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए लोहा और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रही, बल्कि पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश और ओडिशा के कई ठिकानों पर भी की गई।

24 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन, दस्तावेज और डेटा जब्त
सूत्रों के अनुसार, ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल जैसे कारोबारियों के घर, ऑफिस और प्लांट पर टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इन ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किए गए हैं।

इनमें हिंदुस्तान क्वाइल के मालिक अरविन्द अग्रवाल,महामाया स्टील के राजेश अग्रवाल और ओम स्पंज के रवि बजाज के नाम शामिल बताये जा रहे हैं। साथ ही राधामणि स्टील के अंकुश अग्रवाल के यहां कार्रवाई जारी रही। इनमे से कुछ कारोबारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय के स्रोतों को छिपाकर कर चोरी के लिए संदिग्ध लेन-देन किए। इसमें महेश गोयल का नाम भी शामिल है, जिनके वॉलफोर्ट बंगला नंबर A-34 में भी कार्रवाई जारी रही।

100 से अधिक CRPF जवानों के साथ कार्रवाई
इस छापेमारी में आयकर विभाग की टीम के साथ 100 से अधिक CRPF जवान मौजूद थे। सभी ठिकानों पर दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा खंगाले जा रहे हैं।

लोहा और जमीन कारोबारियों पर विशेष नजर
रायपुर समेत कई जिलों में लोहा कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश दी गई। जानकारी के मुताबिक, 2-3 प्रमुख कारोबारियों के घर, दफ्तर और प्लांट सहित लगभग 40-50 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई।

सिर्फ लोहा ही नहीं, बल्कि जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी टीम ने दस्तावेज़ की जांच की। इस बड़े ऑपरेशन से यह स्पष्ट होता है कि कर चोरी और अवैध लेन-देन की घटनाओं पर सरकार निगरानी रख रही है।

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *