C.G Crime : नौकरी का झांसा देकर सरगुजा से दो युवतियाँ तस्करों के हवाले, उज्जैन में बेच डाला

Rahul Goshwami
उज्जैन में मानव तस्करी का खुलासा

अंबिकापुर : सरगुजा जिले में मानव तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो युवतियों को मोटी सैलरी वाली नौकरी का लालच देकर उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब एक युवती किसी तरह बंधक स्थिति से बाहर निकलकर मदद के लिए चिल्लाई और स्थानीय पुलिस तक खबर पहुंची।

बंधक बनाए जाने की दर्दनाक कहानी
लखनपुर थाना क्षेत्र की बरामद युवती ने बताया कि उज्जैन पहुंचते ही उसे एक घर में बंद कर दिया गया और बाहर जाने या बातचीत करने पर रोक लगा दी गई।लगातार विरोध करने पर भी तस्करों ने कोई ध्यान नहीं दिया।अंततः जब युवती ने जोर-जोर से चीखना शुरू किया, तब पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और युवती को सुरक्षित बाहर निकाला।

Read More : Indore Municipal Corporation action: कनाडिया रोड पर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान बवाल, कर्मचारी और स्थानीय लोगों में जमकर मारपीट

ढाई लाख में हुआ सौदा
दूसरी युवती अभी भी लापता है। जांच में पता चला कि तस्करों ने उसे ₹2.5 लाख में बेच दिया।परिजनों का कहना है कि खरीदार उससे जबरन शादी कराने की कोशिश कर रहा है।सरगुजा और उज्जैन पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है और कई जगह दबिश दी गई है।

तस्करों के खिलाफ FIR
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मानव तस्करी में शामिल 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल स्थानीय दलालों का नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।संदिग्ध कॉल रिकॉर्ड, ट्रैवल हिस्ट्री और पैसों के लेनदेन की गहन जांच की जा रही है।

Read More : M.P News : कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते की पत्नी ने लगाए दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप, रतलाम SP को शिकायत

परिजनों में दहशत
परिजनों ने आरोप लगाया है कि तस्करों ने लड़कियों को पहले भरोसा दिया और फिर उनका सौदा कर दिया।पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि गायब युवती को जल्द सुरक्षित ढूंढकर लाया जाएगा।जिले में मानव तस्करी के खिलाफ निगरानी और सख्त की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *