Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Raipur

rape under the guise of marriage : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग; किशोरी की शिकायत पर FIR

rape under the guise of marriage : रीवा। जिले के तराई अंचल स्थित पनवार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग किशोरी को हवस का शिकार बनाने और फिर उसका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पनवार पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शादी से इनकार के बाद शुरू हुई ब्लैकमेलिंग
मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संदीप मिश्रा ने बताया कि पनवार थाना क्षेत्र के आरोपी युवक ने एक किशोरी को शादी का झूठा वादा करके उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।

जब किशोरी ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, जब पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को देने की बात कही, तो आरोपी ने एक और खतरनाक कदम उठाया।

rape under the guise of marriage : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण
आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान बनाए गए शारीरिक संबंध के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस ब्लैकमेलिंग के चलते युवक जबरन किशोरी से शारीरिक संबंध बनाता रहा।

आखिरकार, एक दिन किशोरी ने हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर पनवार थाने पहुंचे और आरोपी युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।

rape under the guise of marriage : दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का अपराध दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
पीड़िता की शिकायत पर पनवार पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म (धारा 376) और ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

पुलिस ने तत्काल किशोरी को संजय गांधी अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और अब फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

rape under the guise of marriage :
संदीप मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा

“पनवार थाना क्षेत्र में एक किशोरी की शिकायत पर एक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। किशोरी का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपी फरार है और हमारी टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़कर उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds