Sunday, August 16, 2026
Home International Pak Controversy : पाकिस्तान ने श्रीलंका को भेजी एक्सपायर्ड राहत सामग्री, सोशल...

Pak Controversy : पाकिस्तान ने श्रीलंका को भेजी एक्सपायर्ड राहत सामग्री, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ड्रामा

srilanka
पाकिस्तान की फर्जी मदद

नई दिल्ली: पाकिस्तान द्वारा श्रीलंका भेजी गई राहत सामग्री विवाद का विषय बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने साइक्लोन दितवाह 2025 से प्रभावित श्रीलंका को मदद भेजी थी, लेकिन राहत पैकेट्स की एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 की थी। इसमें पानी, दूध पाउडर और आटे सहित कई आवश्यक पैकेट शामिल थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
पाकिस्तान हाई कमीशन ने 30 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहत सामग्री की तस्वीर साझा की, जिसमें एक्सपायरी डेट साफ दिखाई दे रही थी। तस्वीर के वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने पाकिस्तान की आलोचना की। हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read More : CG News : बैड टच और मारपीट के आरोप में शिक्षक निलंबित, DEO ने की कार्रवाई

साइक्लोन दितवाह ने मचाया कहर
श्रीलंका साइक्लोन दितवाह की वजह से भारी बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है। इस तूफान में अब तक 390 लोगों की मौत हो चुकी है और 370 लोग लापता हैं। देश में लगभग 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 2 लाख लोग शेल्टर होम में रह रहे हैं।

पाकिस्तान की पिछली विवादित राहत गतिविधियाँ
यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की राहत गतिविधियाँ विवादों में रही हों। 2022 में पाकिस्तान ने तुर्किये को उसी का भेजा रिलीफ मटेरियल वापस भेजा था। उस समय पाकिस्तान ने तुर्किये द्वारा 2021 में बाढ़ के बाद भेजी गई मदद लौटाई थी, जिस पर तुर्किये ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

Read More : C.G Crime : सूरजपुर पुलिस का सख्त रुख, बिना टोकन धान जब्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

भारत ने खोला एयरस्पेस, पाकिस्तान की फ्लाइट पहुंची श्रीलंका
भारत ने साइक्लोन दितवाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तान की फ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति दी। पाकिस्तान ने 4 घंटे की समय सीमा में रिक्वेस्ट दी थी और भारत ने इसे तेजी से मंजूरी दी।

20 सालों में सबसे खतरनाक तूफान

चक्रवात दितवाह 26 नवंबर 2025 को श्रीलंका के दक्षिण-पूर्वी तट के पास बना। यह उत्तर हिंद महासागर साइक्लोन सीजन का चौथा चक्रवात है और 20 सालों में श्रीलंका में आया सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here