M.P News : नवलपुरा में चेम्बर फटने से कॉलोनीवासियों का जीवन हुआ संकटमय, पार्षद पर लगे संगीन आरोप

Rahul Goshwami
बड़वानी नवलपुरा: गंदा पानी फैलने से 100 लोग प्रभावित

बड़वानी :  जिले के नवलपुरा क्षेत्र में एक चेम्बर से लगातार बह रहे गंदे पानी ने कॉलोनीवासियों का जीवन कठिन बना दिया है। समस्या के कारण लगभग 20 परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों ने पार्षद और नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान तुरंत नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

स्थानीय निवासी शिवम पाटीदार, सरदाज बाई और कैलास गिरी गोस्वामी ने बताया कि उनकी कॉलोनी की गली मुख्य रोड से जुड़ी हुई है। यहां बनी नाली का पाइप बार-बार फूटता रहता है, जिसके कारण घरों का गंदा पानी कॉलोनी में फैल जाता है। नतीजतन घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार नगर पालिका में आवेदन दिया गया और पार्षद प्रतिनिधि रवि यादव को सूचित किया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Read More : M.P News : गोविंदगढ़ में सियार के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में भय का माहौल

इस क्षेत्र में लगभग 80 से 100 लोग रहते हैं। विशेषकर महिलाएं और बच्चे गंदे पानी से होकर गुजरते समय असुविधा और स्वास्थ्य जोखिम झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी फैलने के कारण कई बच्चे बीमार भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा।

Read More : M.P News : बुरहानपुर में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, भूख हड़ताल पर परिजन- लापरवाही के खिलाफ उठी बड़ी आवाज

रहवासियों ने साफ तौर पर कहा कि पार्षद और उनके प्रतिनिधि से कोई मदद नहीं मिली। जिनके घर के सामने चेम्बर फूटा है, उनका नाम साखिर बताया गया है। अब लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

स्थानीय नागरिक प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि घरों में गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी खतरे से राहत मिल सके। कॉलोनीवासियों ने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर पूरे क्षेत्र में प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर पालिका और पार्षद से निवेदन है कि वह तुरंत कार्रवाई करके नालियों की मरम्मत करवाएं और लोगों की परेशानियों को दूर करें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *