Indore News : इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर में 17 वर्षीय छात्रा राधिका दुबे ने खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे और काम पर गए हुए थे।
Indore News : जानकारी के अनुसार, राधिका ने पहले दो पेंटिंग बनाई। एक पेंटिंग में उसने पहाड़ों का चित्र बनाया, जबकि दूसरी पेंटिंग में खुद का “वाय वाय” करते हुए चित्र बनाया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। राधिका के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।













