ujjain News : मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामूहिक विवाह समारोह में साधु-संतों व मंत्रियों ने नव-दंपतियों को दी आशीर्वाद की बौछार — सादगी और धार्मिक भव्यता का मिला अद्भुत संगम

Sanjay Sahu
ujjain News

ujjain News : उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू इशिता ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह बंधन में बंधकर सादगी और सामाजिक संदेश का उदाहरण पेश किया।

 

ujjain News : सामूहिक विवाह समारोह में साधु–संतों सहित कई मंत्रियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिकता और सादगी का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित इस सरल एवं प्रेरणादायक विवाह समारोह की सराहना की।

 

ujjain News : समारोह के दौरान महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि “हमारी यात्रा का नारा ‘हिंदू–हिंदू भाई-भाई’ आज इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने इस आयोजन के माध्यम से बड़े और सक्षम परिवारों को संदेश दिया है कि उन्हें भी इसी तरह सादगी से अपने बच्चों के विवाह संपन्न करने चाहिए। इसी दौरान अखाड़ा परिषद की ओर से मौजूद साधु–संतों ने घोषणा की कि विवाह समारोह में शामिल सभी दूल्हा–दुल्हनों को अखाड़ा परिसर की ओर से सवा लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

 

ujjain News : साधु–संतों और मंत्रियों का आगमन लगातार कार्यक्रम में बना हुआ था, जिससे पूरे आयोजन का माहौल भव्य और भक्तिमय बना रहा। इस प्रकार मुख्यमंत्री के पुत्र के विवाह समारोह ने धार्मिक परंपराओं, सादगी और सामाजिक संदेश का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

 

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *