Anuppur News : कोतमा स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएँ उजागर, सीईओ ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश

Sanjay Sahu
Anuppur News

Anuppur News : अनूपपुर /अमित सेन गुप्ता : अनूपपुर जिले के कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पाया कि मरीजों के बैठने की व्यवस्था अपर्याप्त है तथा कई स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था दिखाई दी। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने और बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Anuppur News : सीईओ ने वार्डों में मौजूद मरीजों से उपचार और सुविधाओं को लेकर बातचीत भी की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *