Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Sehore News: मानसरोवर मेडिकल कॉलेज में ‘मुस्कान अभियान’: एसपी दीपक कुमार शुक्ला...

Sehore News: मानसरोवर मेडिकल कॉलेज में ‘मुस्कान अभियान’: एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने छात्रों को किया जागरूक

Sehore News
Sehore News

Sehore News: सुनील शर्मा /सीहोर : सीहोर के बिलकिसगंज स्थित मानसरोवर मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ‘मुस्कान अभियान’ के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Sehore News: इस अवसर पर एसडीओपी (SDOP) और महिला सुरक्षा डीएसपी पूजा शर्मा ने ‘मुस्कान अभियान’ की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।

Sehore News: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पुलिस अधीक्षक (SP) सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध होने पर तुरंत रिपोर्ट करें और समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाएं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के सतर्क उपयोग और नशा मुक्ति पर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। साथ ही, यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट-सीटबेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी बिलकिसगंज सहित कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here