Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News : नेपानगर स्कूल में छात्र से धार्मिक लॉकेट उतरवाने का...

Burhanpur News : नेपानगर स्कूल में छात्र से धार्मिक लॉकेट उतरवाने का आरोप, हिंदू संगठनों का घेराव

Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एक स्कूल में हुई कथित धार्मिक भावनाओं से जुड़ी घटना ने बवाल खड़ा कर दिया है। छठवीं कक्षा के एक छात्र के गले से धार्मिक लॉकेट उतरवाने के आरोप के बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।

Burhanpur News : जिले के नेपानगर के एक कान्वेंट स्कूल में छठवीं कक्षा के छात्र से धार्मिक लॉकेट उतरवाए जाने की बात सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया।नाराज़ कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधन का घेराव किया और घटना पर कार्रवाई की मांग उठाई।

Burhanpur News : स्कूल प्रबंधन ने पूरी घटना की जानकारी नेपानगर पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत करने की कोशिश की।इसके बाद आक्रोशित हिंदू संगठन के लोग छात्र और उसके परिजनों को साथ लेकर नेपानगर थाने पहुंचे, जहां स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

 

फिलहाल पुलिस जांच जारी है। आगे की कार्रवाई छात्र और स्कूल प्रबंधन दोनों के बयान के आधार पर तय की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here