HomeChhattisgarhRajnandgaon news : सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने 'स्वच्छता त्यौहार' में...

Rajnandgaon news : सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह ने ‘स्वच्छता त्यौहार’ में की शिरकत, रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

Rajnandgaon news : राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तिलईवार एवं टप्पा में आयोजित ‘स्वच्छता त्यौहार’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छ गांव के महत्व को स्थापित करना था।

स्वच्छ गांव ही स्वस्थ गांव की आधारशिला
कार्यक्रम के अंतर्गत, सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्वच्छता से संबंधित नारे लगाए गए और ग्रामीणों को विशेष रूप से प्लास्टिक प्रबंधन हेतु जागरूक किया गया।

Rajnandgaon news :
सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि:

“स्वच्छ गांव ही स्वस्थ गांव की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। ग्रामीण अपने घर, गली, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें और स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन बनाएं।”

उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व, घरेलू कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, यूजर चार्ज तथा ठोस एवं तरल कचरा (ग्रेवेटर) प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

Rajnandgaon news :
स्वच्छता दीदियों के पारिश्रमिक भुगतान के निर्देश

सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छता दीदीयों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सरपंच, सचिव और पंचों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि स्वच्छता शुल्क (यूजर चार्ज) का संग्रहण समय पर हो, और स्वच्छता दीदीयों के पारिश्रमिक का भुगतान भी समय पर किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी प्रतिमाह समय पर स्वच्छता शुल्क देने की अपील की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद डोंगरगांव, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सरपंच, पंच, सचिव, स्कूली बच्चे, शिक्षक, स्वच्छताग्राही दीदी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here