Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

फैंस के लिए गुड न्यूज़! रणदीप हुड्डा-लिन के घर गूंजेगी किलकारियां, एनिवर्सरी पर दी खुशखबरी

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। रणदीप ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फोटो पोस्ट करते हुए यह घोषणा की। तस्वीर में रणदीप और लिन जंगल के बीच समय बिताते दिख रहे हैं।

रणदीप ने फोटो के कैप्शन में लिखा—
“प्यार और एडवेंचर के दो साल और अब… एक नन्हा मेहमान आने वाला है।”
इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस और सेलेब्स लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।

Read More :  Virat Kohli Birthday : रिकॉर्ड्स के ‘किंग’ और चेज मास्टर विराट कोहली का आज 37वां बर्थडे, डालें उनके महारिकार्ड्स पर एक नजर

कब हुई थी दोनों की शादी?
रणदीप हुड्डा और मणिपुर की एक्ट्रेस लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों ने इम्फाल में पारंपरिक मैतई रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे। उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

दोनों की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मॉटली में हुई। पहले दोस्ती हुई, फिर यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। लॉकडाउन के समय दोनों लिव-इन में रहने लगे। साल 2022 में रणदीप ने इंस्टाग्राम पर लिन के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली।

Read More : Ranveer Meets Rajinikanth : IFFI 2025 में इतिहास! जब रणवीर सिंह झुके थलाइवा के आगे, सोशल मीडिया पर छाई मुलाकात

वर्क फ्रंट
रणदीप इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ में विलेन के रोल में नजर आए थे। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में थे। आने वाले समय में रणदीप एक अमेरिकी एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘Matchbox’ में दिखाई देंगे। फैंस उनकी अगली फिल्मों और अब उनके नए पेरेंटहुड जर्नी को लेकर उत्साहित हैं।

फैंस की प्रतिक्रियाएं
रणदीप की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर कपल को बधाई दी। कुछ फैंस ने लिखा—“सबसे प्यारी न्यूज”, “गॉड ब्लेस द बेबी”, “बेस्ट कपल एवर”। रणदीप और लिन की यह गुड न्यूज सोशल मीडिया पर खुशी की लहर लेकर आई है और अब सभी की नजरें इस स्टार कपल के नए सफर पर हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds