Five-Star Hotel Raid : जबलपुर के 5-स्टार होटल में बड़ा खेल : एक ही फ्रीजर में वेज-नॉनवेज, 3 दिन पुरानी ग्रेवी बरामद

Five-Star Hotel Raid : जबलपुर। जबलपुर में हवाई अड्डा रोड पर स्थित एक बड़े ग्रुप के फाइव-स्टार होटल में जिला प्रशासन के दल ने छापामार कार्रवाई की, जिसमें खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस साल शुरू हुए इस होटल की व्यवस्थाएं देखकर ग्राहक हैरान हो सकते हैं, जो बेहतर गुणवत्ता की उम्मीद में ज्यादा खर्च करते हैं।

खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में कार्रवाई करने पहुंची टीम ने किचन में कई गंभीर अनियमितताएं पाईं:

वेज और नॉनवेज एक साथ: टीम ने पाया कि एक ही फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी गई थी, जो खाद्य सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है।

पुरानी ग्रेवी: पूछने पर होटल के शेफ ने स्वीकार किया कि सब्जी की ग्रेवी तीन दिन पुरानी है, जिसे किचन में तैयार रखा गया था।

Five-Star Hotel Raid :
एक्सपायरी डेट गायब:
कई पैक खाद्य पदार्थों पर एक्सपायरी डेट (उपयोग की अंतिम तिथि) अंकित नहीं मिली।

आम जनता बड़े ब्रांड के होटलों में अधिक खर्च इसलिए करती है ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण और ताजा भोजन मिले, लेकिन इस कार्रवाई ने बड़े होटलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी, होगी FIR
इस मामले पर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।

राघवेंद्र सिंह, कलेक्टर जबलपुर: “खाद्य सामग्री गुणवत्ता पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। अगर कहीं भी ऐसी शिकायत आती है और खाद्य सामग्री ज्यादा खराब मिलती है, तो FIR भी दर्ज की जाएगी।”

Five-Star Hotel Raid :
खाद्य अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि टीम ने तीन सदस्यी टीम ने होटल पर कार्रवाई की है। “फाइव-स्टार होटल से पुरानी ग्रेवी मिली है, जिसे बरामद कर लिया गया है। ग्रेवी को लैबोरेट्री भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यह प्रकरण सक्षम न्यायालय में लगाया जाएगा।”

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के अन्य बड़े होटलों में हड़कंप मच गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories