Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : चैतू दादा और अनंत के सरेंडर पर डिप्टी सीएम...

CG NEWS : चैतू दादा और अनंत के सरेंडर पर डिप्टी सीएम शर्मा का बयान, कहा- नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। झीरम घाटी हमले के मुख्य आरोपी और नक्सली लीडर चैतू व अनंत के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित पूरे देश में नक्सलवाद अब समाप्ति की तरफ है। उनके अनुसार, अब तक 80 प्रतिशत नक्सलवाद खत्म किया जा चुका है और 20 प्रतिशत भी निर्धारित समय में खत्म कर दिया जाएगा।

CG NEWS : विजय शर्मा ने बताया कि चैतू और अनंत ने अपने अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। उनका कहना है कि इससे प्रदेश में शांति स्थापित हो रही है और आगे भी स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है।

CG NEWS : बस्तर 2.0 को लेकर उन्होंने कहा कि बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकार बस्तर के लोगों के हैं और वहां के युवा अब स्वयं अपने क्षेत्र का नेतृत्व संभालने को तैयार हैं। जीडीपी में जारी वृद्धि पर उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद विकास तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और यह देश की जनता के परिश्रम का परिणाम है।

CG NEWS : कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली में बड़ा फर्क है। कांग्रेस में व्यक्ति प्रमुख होता है जबकि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है, इसी कारण कांग्रेस में पद वितरण को लेकर असहमति के हालात बनते हैं।

CG NEWS : भूमि गाइडलाइन दर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि यदि आम जनता को तकलीफ है, तो सरकार पूरी संवेदनशीलता से सुनवाई करेगी। लेकिन यदि किसी व्यक्ति विशेष को परेशानी है और उसी के लिए कांग्रेस आंदोलन कर रही है, तो ऐसा संभव नहीं है।

CG NEWS : दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविकता को भारत के नजरिये से देखने की जरूरत है, न कि किसी और चश्मे से।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here