Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Raipur

SECR Railway News : कोरबा रेलवे स्टेशन में ओएचई लाइन की चपेट में आकर घायल हुए कर्मचारी की मौत

SECR Railway News : कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 24 नवंबर को हुई दुर्घटना में घायल प्राइवेट कर्मचारी श्याम चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गई। राहत वैन पर चढ़कर पेंटिंग का काम करते समय श्याम अचानक ओएचई लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना के बाद उसे पहले कोरबा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर स्थित बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर रेफर किया गया था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।

 

SECR Railway News : जानकारी के अनुसार, ए.आर.टी. में सुबह 10:10 बजे ओएचई ब्लॉक लेकर रूफ पेंटिंग कार्य शुरू किया गया था। शाम 4:10 बजे कैंसल मेमो मिलने के बाद 4:20 बजे ओएचई लाइन चार्ज की गई और उसके दो मिनट बाद दुर्घटना हो गई।

 

SECR Railway News : श्याम चौहान रेलवे कॉलोनी में रनिंग रूम के पीछे रहता था। डॉक्टरों ने उसकी 30 प्रतिशत जलन की पुष्टि की थी। लगभग पांच दिनों तक इलाज के दौरान जीवन-मौत की जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds