Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड 40 में BPCL कम्पनी...

Singrauli News: नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड 40 में BPCL कम्पनी की मनमानी बनी जानलेवा, स्कूली बस गड्ढों में फँसी, बड़ा हादसा टला

0
120
Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली/ मध्य प्रदेश :सिंगरौली नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 40 में BPCL कम्पनी द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों की लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। आज सुबह स्कूल जा रही बच्चों से भरी बस सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों में फँस गई, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 

Singrauli News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क की खस्ताहालत और जगह-जगह पड़े बड़े गड्ढों के कारण बस अचानक झटका खाकर बीच सड़क में धँस गई। बच्चों में दहशत का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस को बाहर निकालने में मदद की।

Singrauli News: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि BPCL कम्पनी द्वारा वार्ड में किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न तो गड्ढों को भरा गया और न ही निर्माण सामग्री का समुचित प्रबंधन किया गया, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Singrauli News: लोगों ने नगर पालिक निगम प्रशासन से मांग की है कि कंपनी पर कार्रवाई की जाए और वार्ड में सभी सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here