Niwari News : श्रीराम राजा मंदिर के आंगन में राम कलेवा का हुआ आयोजन,विदाई गीतों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर

Niwari News : निवाड़ी/देवेश गुप्ता। श्री राम विवाह महोत्सव (विवाह पंचमी) के अवसर पर बुधवार को श्रीराम राजा मंदिर के आंगन में पारंपरिक ‘राम कलेवा’ कार्यक्रम का विधि-विधान के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग को भावपूर्ण तरीके से स्मरण किया गया।कार्यक्रम में विदाई गीतों की प्रस्तुति ने सभी भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। माता जानकी की विदाई के इस पावन क्षण को उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत भावनात्मक तरीके से अनुभव किया। विदाई पार्टियों द्वारा गाए गए पारंपरिक विदाई गीतों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

Niwari News : कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना एवं तहसीलदार सुनील वाल्मीकि ने माता जानकी जी की ओर से आई विदाई पार्टी का हल्दी का तिलक कर उनका स्वागत किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने भगवान श्रीराम की ओर से माता सीता को विदा देने की रस्म भी पूरी की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंगल गीतों के साथ जयकारों का उद्घोष किया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories