Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

C.G News : ट्रक-स्कॉर्पियो भिड़ंत! सेना के 2 जवान समेत 5 की मौके पर मौत, NH-49 बना मौत का हाईवे

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 49 पर सुकली के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More : MP Crime : गौहरगंज दुष्कर्म केस- गिरफ्तारी में देरी पर रायसेन SP और दो थाना प्रभारी हटाए गए, मोहन सरकार का बड़ा एक्शन

रात 1 बजे हुई टक्कर, ट्रक चालक फरार
जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1 बजे हुई। रायगढ़ की ओर से बिलासपुर जा रही ट्रक, जांजगीर से नवागढ़ की ओर लौट रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दरवाजों पर खून के निशान साफ दिखाई दिए।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बारात से लौटते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कार में बैठे सभी लोग पंतोरा में दोस्त की बारात में शामिल होकर नवागढ़ लौट रहे थे, उसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

मृतकों में 2 भारतीय सेना के जवान

हादसे में मारे गए पाँच लोगों की पहचान इस प्रकार है—

  • विश्वनाथ देवागन
  • पोमेश्वर जलतारे
  • भूपेंद्र साहू
  • कमलनयन साहू
  • राजेंद्र कश्यप

इनमें से पोमेश्वर जलतारे और राजेंद्र कश्यप दोनों भारतीय सेना के जवान थे।राजेंद्र कश्यप मात्र आठ दिन पहले ही शादी करके नवागढ़ लौटा था। वह दो महीने की छुट्टी पर घर आया था।इसी तरह पोमेश्वर जलतारे भी छुट्टी पर अपने घर पहुंचे थे। दोनों बारात में शामिल होने के लिए दोस्तों के साथ निकले थे।

Read More : M.P Weather : मध्य प्रदेश में ठंड का जोर, 28-29 नवंबर से कड़ाके की ठंड की तैयारी

तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस कर रही जांच
कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Latest YouTube Shorts

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories