Tikamgarh news : संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़ : टीकमगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब टीकमगढ़ से छतरपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली देवरदा पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार अधिकांश यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, बस पलटने के कारण लगभग 10 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
Tikamgarh news : दुर्घटना के कारणों की अभी जाँच की जा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि बस की तेज गति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। देवरदा पुलिस चौकी के सामने हादसा होने के कारण तुरंत मदद उपलब्ध हो सकी, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











