CG News : पान मसाला कारोबारी के यहां GST का छापा, दोपहर से चल रही जांच

Sanjay Sahu
CG News

CG News : बालोद। जीएसटी की छापेमारी से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। बालोद शहर के शंकर स्टोर्स में टीम ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, यह दुकान पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी की बताई जा रही है। दोपहर से जीएसटी की कार्रवाई लगातार जारी है।

CG News : जीएसटी अधिकारी दो वाहनों में बालोद पहुंचे और जांच शुरू की। छापेमारी की खबर फैलते ही शहर में गहमागहमी बढ़ गई है। कई व्यापारियों ने एहतियातन अपने कारोबार बंद कर दिए हैं। फिलहाल कारोबारी से जुड़े ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच चल रही है। शुरुआती आशंका है कि टैक्स चोरी या वित्तीय अनियमितताओं को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *