HomeChhattisgarhBacheli News :बैलाडीला पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न, पत्रकार भवन निर्माण पर...

Bacheli News :बैलाडीला पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न, पत्रकार भवन निर्माण पर तेज हुई चर्चा

Date:

Related stories

Bacheli News :फकरे आलम खान/बचेली : इंडियन कॉफी हाउस, बचेली में 23 नवंबर, रविवार को बैलाडीला पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लंबे अंतराल के बाद हुई इस बैठक में संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक के दौरान क्षेत्रीय पत्रकारिता को मजबूत करने से लेकर भविष्य की कार्ययोजना तक कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

Bacheli News :पत्रकार भवन के निर्माण जिसकी मांग पत्रकार लंबे समय से कर रहे हैं जिसकी चर्चा हुई। इस विषय पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि पत्रकारों के लिए एक समर्पित भवन अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में मीडिया गतिविधियों को संगठित रूप दिया जा सके। बैठक में इस विषय को लेकर आगे की रणनीति बनाने का भी निर्णय लिया गया।

Bacheli News : इस दौरान जितेंद्र चौधरी, नफीस कुरैशी, फखरे आलम, दुर्जन सिंह, डी.एम. सोनी, अमलेंदु चक्रवर्ती, संदीप दीक्षित, अशोक नंदी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों ने क्षेत्रीय सामाजिक मुद्दों, प्रशासनिक संवाद, और मीडिया की भूमिका पर भी विचार साझा किए। अंत में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में पत्रकार संघ सामूहिक और मजबूत उपस्थिति के साथ अपने अधिकारों एवं दायित्वों पर सतत प्रयास करता रहेगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here